कभी बैकस्टेज डांसर थीं डेजी शाह, साउथ से गुजराती इंडस्ट्री तक में कमाया नाम
कभी बैकस्टेज डांसर थीं डेजी शाह, साउथ से गुजराती इंडस्ट्री तक में कमाया नाम
Share:

बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने वाली डेज़ी शाह का आज जन्मदिन है। डेज़ी शाह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं हैं। डेज़ी शाह ने अपने करियर में बहुत कम फिल्मों में काम किया है लेकिन फिर भी वह चर्चाओं में रहीं हैं। डेज़ी शाह बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। डेजी शाह का जन्म 25 अगस्त साल 1984 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद शुरुआत में लंबे समय तक असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था। जी हाँ, बहुत कम लोग जानते हैं कि वह गणेश आचार्य की टीम में असिस्टेंट कोरियोग्राफर थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Daisy (@shahdaisy)

वैसे डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' के गाने 'ओ जाना' और 'लगन लगी' में बैकस्टेज डांसर के तौर पर भी नजर आई थीं, जहाँ आप सभी ने उन्हें देखी ही होगा। वहीँ इसके बाद डेजी शाह ने काफी समय तक मॉडलिंग की। वैसे सबसे पहले वह बॉलीवुड में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में नजर आईं थी। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेत्री कन्नड फिल्म 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' में काम किया था। यह दोनों ही फिल्में साल 2011 में आई थीं और इन फिल्मों में डेजी शाह को प्रेम मिला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Daisy (@shahdaisy)

वहीँ इसके बाद वह साल 2014 में फिल्म 'जय हो' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने सलमान संग जोड़ी जमाई और हिट हो गईं। वहीँ इस फिल्म के बाद डेजी शाह को बॉलीवुड 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' करने का मौका मिला जो अधिक सफल ना सकीं। बीते साल डेजी शाह ने गुजराती सिनेमा में भी अपना सिक्का चलाया। जी दरअसल वह गुजराती फिल्म 'गुजरात 11' में नजर आईं। इस फिल्म वह मुख्य भूमिका में थीं और 'गुजरात 11' में डेजी शाह के अभिनय को खूब पसंद किया गया। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

'रिफ्यूजी कार्ड' की मांग कर रहे भारत आए अफगानी, CAA लागू होने से लग रहा डर

तालिबानियों की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर फंसे मुनव्वर राना

मंदिर जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -