कभी कचरा बीनते तो कभी पेट भरने के लिए चोरी करते थे क्रिस गेल
कभी कचरा बीनते तो कभी पेट भरने के लिए चोरी करते थे क्रिस गेल
Share:

वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस्टोफर हेनरी गेल यानि क्रिस गेल का आज जन्मदिन है। क्रिस गेल का जन्म 21 सितम्बर 1979 को Kingstone Jamaica में हुआ। क्रिस गेल को हमेशा ही आप सभी ने हँसते और मुस्कुराते हुए देखा होगा लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने के लिए क्रिस गेल ने बहुत संघर्ष किया है। जी हाँ, पहले क्रिस गेल का परिवार एक कच्ची झोंपड़ी में रहता था और बहुत ज्यादा गरीब होने के चलते क्रिस गेल अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाए।

क्रिस गेल अपने परिवार का पेट पालने के लिए जगह-जगह का कचरा एकत्र करते थे। एक बार एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में वह बता चुके हैं कि कभी-कभी जब उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता था तो उन्हें चोरी करनी पड़ती थी। क्रिस गेल के करियर के बारे में बात करें तो उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत Lucca Cricket Club से हुई थी। उस समय क्रिस गेल अंडर 19 में पहली बार खेले थे और आगे चलकर उन्होंने अपना पहला ODI मैच भारत के खिलाफ साल 1999 में खेला। वहीं उसके बाद पहला टी20 उन्होंने New Zealand के खिलाफ साल 2006 में खेला। वैसे क्रिस गेल का विवादों से भी गहरा नाता है।

साल 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान क्रिस गेल पर क्रिकेट की भावना के विपरीत व्यवहार करने का आरोप लगा था, हालाँकि बाद में पाया गया कि वह दोषी नहीं थे। वहीं इसके अलावा साल 2007 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की भी आलोचना की थी और इस वजह से उन्हें एक आधिकारिक फटकार और चेतावनी मिली थी। वैसे क्रिस गेल टेस्ट मैचों में एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने पहली ही गेंद पर छक्का मारा था। जी हाँ और यह छक्का उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ़ खेलते हुए लगाया था। कहा जाता है क्रिस गेल 333 नंबर को अपने लिए बेहद लकी मानते हैं इस वजह से वह 333 नंबर की जर्सी पहनते हैं। फिलहाल हमारी तरफ से क्रिस गेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

तरुण तेजपाल मामले में गोवा हाई कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा वर्चुअल सुनवाई

"उन संतों को सलाम जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

उत्तराखंड: बादल फटने से आई बाढ़, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -