लेखक, स्‍तंभकार, स्क्रिप्‍टराइटर चेतन भगत को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां
लेखक, स्‍तंभकार, स्क्रिप्‍टराइटर चेतन भगत को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां
Share:

लेखक, स्‍तंभकार, स्क्रिप्‍टराइटर चेतन भगत को आज के समय कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बने रहते है. वहीं वह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। इतना ही नहीं लेखक होने के अतिरिक्त ये एक मोटिवेशनल स्पीकर, कॉलमनिस्ट और स्क्रीनराइटर भी हैं। इतना ही नहीं, अब ये एक फेमस टीवी पर्सनैलिटी भी  रह चुके है। आपको बता दें कि ये डांस रियालिटी शो ‘नज बलिए 7’ के जज के रूप में भी दिखाई दे चुके है।

लेकिन इस लेखक की कामयाबी यहीं समाप्त नहीं हुई। चेतन भगत की कई फेमस नॉवेल पर बॉलीवुड में मूवीज भी बन चुकी हैं। इनमें कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े भी गाड़ चुके है।  तो चलिए जानते उनकी मूवी के बारें में...  

हैल्लो:  2008 में आई इस थ्रिलर मूवी को अतुल अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया गया था। जिसमे गुल पनाग, शरमन जोशी, ईशा कोप्पिकर और अमृता अरोड़ा जैसे कलाकार दिखाई दिए। ये फिल्म चेतन भगत की नॉवेल ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ पर बनी थी। जिसमे परिवार के प्यार की कमी, काम का दबाव और टूट प्यार ऐसी चीजों को बताया गया था। ये मूवीज दर्शकों को पसंद नहीं आई थी और इसे निराशा हाथ लगी थी।

काई पो चे: 2013 में आई अभिषेक कपूर की ये मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये सफल सिद्ध हुई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साद मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थेथे। ये चेतन भगत की नॉवेल ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी थी। इसमें गुजरात के 3 दोस्तों और उनकी महत्वकांक्षाओं की कहानी दिखाई गई थी। इसमें भूंकप से और समाज में हिंदू-मुस्लिम को लेकर चल रहे विवादों से जुड़े पहलु के बारें में भी बताया गया था।

प्राणवायु की मारामारी के बीच नासिक के अस्पताल में लीक हुई ऑक्सीजन टैंक, दांव पर लगी 171 मरीज की जान

सिक्किम में 30 अप्रैल तक के लिए बंद हुए स्कूल, 50 फीसद कार्यबल के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाज़ारी पर सख्त हुई योगी सरकार, अब NSA के तहत होगी कार्रवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -