बोनी कपूर का प्रपोजल सुनकर रोने लगीं थीं श्रीदेवी, 4 साल तक निर्माता ने नहीं छोड़ा पीछा
बोनी कपूर का प्रपोजल सुनकर रोने लगीं थीं श्रीदेवी, 4 साल तक निर्माता ने नहीं छोड़ा पीछा
Share:

बोनी कपूर (Boney Kapoor) का आज जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि बोनी का जन्म 11 नवंबर 1955 में हुआ था और आज वह 66 साल के हो गए हैं। बोनी फिल्म निर्माता हैं और उनका नाम आते ही जुबा पर एक और नाम आता है और वह है श्रीदेवी का। आप सभी जानते ही होंगे श्रीदेवी बोनी कपूर की पत्नी थीं हालाँकि अब वह इस दुनिया में नहीं है। श्रीदेवी साउथ और बॉलीवुड की सुपरस्टार रहीं थीं और उन्होने बोनी से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। हालाँकि श्रीदेवी से शादी से पहले वह अपनी पत्नी मोना कपूर, बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला के साथ अपनी जिंदगी में खुश थे।

यह दौर था अस्सी का, जब बोनी कपूर एक उभरते हुए सफल युवा निर्माता थे। उन दिनों में श्रीदेवी ने बॉलीवुड में हिम्मतवाला से दोबारा कदम रखा और देखते ही देखते वह मशहूर हो गईं। उस समय बोनी कपूर की ख्वाहिश थी श्रीदेवी के साथ एक फिल्म बनाने की। ऐसे में बोनी कपूर श्रीदेवी के डेट्स लेने चैन्नई पहुंचे और उस समय श्रीदेवी की मां उनके डेट्स देखा करती थी और पैसे भी वही तय करती थीं। ऐसे में जब बोनी श्रीदेवी से पहली बार उनके घर में मिले तो चौंक गए। जी दरअसल वह सिंपल सी लड़की थी, स्टार नहीं। वह बिना दुपट्टे के सलवार कमीज में एक कॉलेज गर्ल दिख रही थी और बोनी कपूर को वह इतनी अच्छी लगीं कि उन्होंने उसी समय अपने भाई अनिल कपूर को फोन करके कहा कि मैं तुम्हें और श्रीदेवी को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहा हूं, नाम है गोविंदा। यह फिल्म साल 1984 में बनने वाली थी लेकिन किसी वजह से बन नहीं पाई।

वहीं उन्हीं दिनों जावेद अख्तर बोनी कपूर को मिस्टर इंडिया की स्क्रिप्ट देकर गए थे और बोनी को लगा कि जब श्रीदेवी के डेट्स उनके पास हैं ही तो उन्होंने मिस्टर इंडिया बना ली। बोनी कपूर को लगता था कि श्रीदेवी बहुत सादगी से रहती हैं और इसी के चलते उन्होंने श्रीदेवी के लिए कुछ एथनिक सूट बनवाए और उन्हें देते हुए कहा कि आप एक बड़ी स्टार हैं और आपको पर्सनल लाइफ में भी ग्लैमरस लगना चाहिए। ऐसे में श्रीदेवी ने उनके सामने तो हां कहा, पर किया वही जो उनको सही लगता था। ऐसे में बोनी श्रीदेवी के इस स्वभाव पर उन्हें अपना दिल दे बैठे और देखते ही देखते उनका दिल श्रीदेवी के लिए धड़कने लगा है। वहीं इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म बनाई और इस बीच श्रीदेवी के माता-पिता से भी बोनी के अच्छे संबंध हो गए। वहीं एक दिन रात को डिनर के बाद बोनी ने श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया।

बोनी का प्रपोजल सुनकर श्रीदेवी पहले गुस्सा हुईं, और फिर रोने लगीं। वहीं रोते-रोते वो गाड़ी से उतर गईं और उन्होंने बस यह कहा कि आपने एक खूबसूरत रिश्ते को खत्म कर दिया। कहा जाता है इस घटना के बाद नौ महीने तक श्रीदेवी ने बोनी कपूर से बात नहीं की, फोन नहीं उठाया, पर श्रीदेवी की मां की तबीयत जिन दिनों खराब थी, बोनी ने बिना कहे उनकी बहुत मदद की। ऐसे में करीब चार साल तक बोनी श्रीदेवी से प्यार करते रहे, उनकी मदद करते रहे और अंत में श्रीदेवी मान गईं।

जेल से आने के बाद भी बुरा है आर्यन खान का हाल, खुद को किया कमरे में बंद!

मलाला यूसुफजई ने किया निकाह, बॉलीवुड की इन मशहूर हस्तियों ने दी बधाई

'मेरा पति मुझे मार देगा', इंटरव्यू में बोलीं प्रियंका चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -