42 के हुए बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी
42 के हुए बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी
Share:

बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से फेमस  एक्टर इमरान हाशमी इस वर्ष अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने मूवी फुटपाथ से  मूवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके उपरांत 2004 में आई मूवी मर्डर से इमरान हाशमी ने एक अलग ही पहचान प्राप्त कर ली। इमरान राज 3, मर्डर, कलयुग जैसी हिट मूवीज में अपना दमदार अभिनय दिखाकर यह साबित कर चुके हैं कि वह किसी भी तरह का किरदार आसानी से निभा सकते है। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें....

सबसे पहले तो हम बता दें कि इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम अनवर हाशमी और मां का नाम माहिरा हाशमी है। इमरान हाशमी ने अपने मूवी करियर में कई मशहूर मूवीज की। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, शंघाई जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन भी हासिल कर लिया।

इमरान हाशमी 18 वर्षों में अब तक लगभग 40 मूवीज में नज़र आ चुके है। उन्होंने फुटपाथ मूवी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इस मूवी में इमरान आफताब शिवदसानी के साथ सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए थे। वहीं, 2004 में आई ब्लॉकबस्टर मूवी मर्डर से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिसके उपरांत इमरान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह बॉलीवुड में जाना-माना नाम हैं। वहीं इमरान की ऐसी कोई मूवी नहीं जिसमें उन्होंने किसी एक्ट्रेस को किस ना किया हो। इसलिए वो बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से जाने जाते हैं। दरअसल, 2012 में आई फिल्म 'राज 3' में इमरान हाशमी ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को सबसे लंबा किस किया था। यह किस 20 मिनट का था जो कि बॉलीवुड में अब तक की सबसे लम्बी किस है। इस फिल्म के बाद ही उन्हें सीरियल किसर का नाम भी दिया गया।   

हालांकि एक साक्षत्कार के दौरान इमरान ने कहा था कि उनकी पत्नी परवीन साहनी को उनके किसिंग सीन देना पसंद नहीं था। उन्हें किस करता देख वह नाराज हो जाती थीं। इमरान बड़े ही मजाकिया अंदाज में आगे बताते हैं कि 'किसिंग सीन को लेकर अब वो मुझे उतनी जोर से नहीं मारतीं, पहले तो सीधा बैग से ही मार देती थीं। इतना ही नहीं इमरान हाशमी और परवीन साहनी की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अयान हाशमी है।

कोरोना महामारी के कारण 280 कंपनियों को किया गया दिवालिया घोषित

पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आधार अनिवार्य नहीं

भारत में जल्द वापसी करेगा PUBG ! इंटरनेट पर दिया ऐसा विज्ञापन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -