कई बार विवादों के चलते चर्चाओं में रह चुके है रघु राम
कई बार विवादों के चलते चर्चाओं में रह चुके है रघु राम
Share:

टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे रघु राम आज अपना जन्मदिन मना रहे है। रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघु राम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने अभिनेत्री सुगंधा गर्ग के साथ शादी की है। सुगंधा 'माय नेम इज खान', 'तेरे बिन लादेन', 'जाने तू या जाने ना' जैसी कई बॉलीवुड मूवी में अभिनेत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रघु और सुगंधा ने वर्ष  2006 में शादी की थी और 2016 में इन्होंने अलग होने का एलान किया। अलगाव के 2 वर्ष के उपरांत इनका कानूनी तौर पर तलाक हुआ। जिसके उपरांत वह विदेशी सिंगर नताली डि लुसियो को डेट कर रहे हैं। रघु राम आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। हम बता दें कि रघु ने MTV रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम बनाया। TV के अलावा रघु ने मूवी में भी कार्य किया है। रघु फिल्म 'तीस मार खान', 'झूठा ही सही', 'लव यू सोनिये' जैसी फिल्मों में  दिखाई दिए। वह कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं। AIB ROAST शो के विवाद के चलते रघु के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।'

इतना ही नहीं 'रोडीज' शो के चलते रघु को दर्शक एक गुस्सैल इंसान मानते हैं लेकिन असल जिंदगी में दोनों भाई बहुत ही शांत और सलीके से रहने वाले इंसान हैं। रघु अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए हैं और कई अवसरों पर वह पार्टी के लिए प्रचार करते हुए दिखाई दे चुके है।  पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो रघु राम एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी कुल संपत्ति का मूल्य तकरीबन 32 करोड़ रुपये है जिसमें उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है साथ ही उनके पास वरना गाड़ी है जिसकी कीमत करीब 12 लाख है।  

रिलीज हुआ अकासा का जबरदस्त गाना ‘शोला’, नेशनल क्रश रोहित सराफ संग आई नजर

असलम शेख ने बॉलीवुड कलाकारों पर साधा निशाना, कहा- "जरुरतमंदों के लिए छोड़ें अस्पताल के बेड..."

वरुण धवन ने फैंस से की मास्क पहनने की अपील, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -