बचपन से ही अश्विनी पोनप्पा को थी बैडमिंटन में दिलचस्पी, अपने नाम कर चुकीं हैं कई पदक
बचपन से ही अश्विनी पोनप्पा को थी बैडमिंटन में दिलचस्पी, अपने नाम कर चुकीं हैं कई पदक
Share:

आज एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली अश्विनी पोनप्पा का जन्मदिन है। आज अश्विनी पोनप्पा अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि अश्विनी पोनप्पा का जन्म 18 सितंबर 1989 को बेंगलुरु में हुआ था। जी दरअसल अश्विनी भारत की तरफ से बैडमिंटन खेलती हैं और अश्विनी विमेंस डबल्स और मिक्स्ड टीम में खेलती हैं। बात करें पढ़ाई के बारे में तो उन्होंने बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस जेवियर हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसी के साथ बैचलर्स डिग्री के लिए साल 2001 में वो हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। अश्विनी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से भी मिल चुकीं हैं।

आप सभी को बता दें कि अश्विनी ने इंडियन जूनियर चैंपियनशिप्स जीतीं और साल 2006 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वैसे अश्विनी को कुत्तों से बहुत प्यार है और वह द वॉइस ऑफ स्ट्रे डॉग्स से जुड़ी हुई हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि साल 2011 में लंदन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं साल 2014 CWG में इस जोड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

इसी के साथ साल 2010 CWG गेम्स में उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ मिलकर विमेंस डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। अश्विनी पोनप्पा ने कॉमनवेल्त गेम्स में दो स्वर्ण, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। वैसे बैडमिंटन खेलने का जुनून अश्विनी पोनप्पा के अंदर बचपन से था और इसी के चलते आज उन्होंने अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है।

कोरोना को लेकर ICMR की स्टडी में सामने आई ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बन चुकी हैं ये शानदार फिल्में

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -