6 साल तक इस मशहूर अभिनेता संग रिलेशन में रहीं थीं आशा नेगी, अब हो गए हैं अलग
6 साल तक इस मशहूर अभिनेता संग रिलेशन में रहीं थीं आशा नेगी, अब हो गए हैं अलग
Share:

टीवी से बॉलीवुड तक में काम कर सभी का दिल जीतने वाली आशा नेगी का आज जन्मदिन है। आशा नेगी ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को देहरादून में हुआ था। उन्होंने पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी का रोल निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। वैसे आशा नेगी सबसे अधिक अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में रहीं हैं। उनका अफेयर ऋत्विक धनजानी के साथ रहा है लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।

जी हाँ, आशा और ऋत्विक ने 6 साल तक एक दूजे को डेट किया और दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज रहे है। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों ने कपल के तौर पर नच बलिए में भी हिस्सा लिया था और शो जीता था। वहीँ दोनों को शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी और इसी शो के दौरान दोनों को प्यार हो गया था।

आशा ने कुछ समय पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। आप सभी ने आशा को एकता कपूर की वेब सीरीज बारिश में देखा होगा। वह इसमें दमदार किरदार में नजर आईं थी। आप जानते ही होंगे कि साल 2019 में खबरें आई थी कि ऋत्विक धनजानी और आशा शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन उसके बाद दोनों ने इससे साफ़ इंकार किया और अलग हो गए। फिलहाल आशा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया गहरा शोक

जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी बच्चो को लगने वाली वैक्सीन: मनसुख मांडविया

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को दी राखी की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -