कभी गैराज में काम करते थे अनिल कपूर, श्रीदेवी और माधुरी संग हिट रही जोड़ी
कभी गैराज में काम करते थे अनिल कपूर, श्रीदेवी और माधुरी संग हिट रही जोड़ी
Share:

अनिल कपूर (Anil Kapoor) का आज जन्मदिन है। आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो हिट और सुपरहिट रहीं हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। जी हाँ और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भी फिल्म प्रोड्यूसर थे हालाँकि बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचना अनिल कपूर के लिए कोई आसान काम नहीं था। ऐसा कहते हैं जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तब परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उस दौरान उन्हें पैसों के लिए शोमैन राज कपूर के गैराज में भी काम करना पड़ा था। हालाँकि अपने हिस्से के संघर्ष के साथ अनिल कपूर बॉलीवुड पर राज करने लगे।

खुदकी अपहरण की शाजिश रचकर पुलिस को कर दिया गुमराह

अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘हम पांच’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया और उसके बाद उन्हें 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन से’ पहला बड़ा ब्रेक मिला। वहीं साल 1984 में आई यश चोपड़ा की मशाल से पहचान मिली। हालाँकि अनिल कपूर को पॉपुलरिटी शेखर कपूर की फिल्म ‘मि।इंडिाया’ से मिली। ‘मि।इंडिया’ एक हिट फिल्म साबित हुई और फिल्म के साथ श्रीदेवी भी सुपरहिट हो गई और लोग उन्हें हवा हवाई कहने लगे। आपको बता दें कि एक्टर ‘तेजाब’ के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर ले चुके हैं। वहीं उसके बाद 1992 में ‘बेटा’ फिल्म से वह बेस्ट एक्टर बने। इसके बाद अनिल कपूर ने कई सफल फिल्में कीं।

रेड ड्रेस में कातिलाना नजर आईं सुहाना खान

इनमें 1997 में आई ‘विरासत’, 1999 में आई ‘बीवी नं।-1’, ‘ताल’, ‘पुकार’ और ‘नो एंट्री’ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं साल 2008 में उन्होंने डेनी बॉयल की अकेडमी अवॉर्ड विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर में भी काम किया। इसके बाद अनिल कपूर ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘राम लखन’, ‘जुदाई’,’नायक’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘वेलकम’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। वह श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला के साथ भी धमाका कर चुके हैं। आज अनिल कपूर की दो बेटियां हैं, सोनम कपूर और रिया कपूर और इसके अलावा उनका एक बेटा भी है। हालाँकि वह आज भी सुपर फिट लगते हैं।

फिर मास्क होगा जरुरी, लागू होंगी नई गाइडलाइन्स.., कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मीटिंग जारी

'ये औरंगज़ेब जैसा फरमान..', केजरीवाल सरकार पर क्यों भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा ?

इस राज्य में बसेंगे 15 नए शहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -