300 लड़कियों के रिजेक्शन के बाद आम्रपाली दुबे बन पाई थीं निरहुआ की हीरोइन
300 लड़कियों के रिजेक्शन के बाद आम्रपाली दुबे बन पाई थीं निरहुआ की हीरोइन
Share:

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर का आरम्भ भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से किया था। आम्रपाली दुबे के आरभिंक करियर से उनकी बात करते हैं तो उन्होंने गोरखपुर में ही अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की है तथा बाद में मुंबई शिफ्ट हो जाने के बाद हायर एजुकेशन उन्होंने मुंबई में पूरी की। वो बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं।

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे हिंदी टेलीविज़न सीरिल्स में काम किया करती थीं। उन्हें 'रहना तेरी पलकों की छांव में' सुमन की भूमिका में देखा गया था। इस शो से उन्हें खासी पहचान तो नहीं मिल पाई थी। तत्पश्चात, 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua hindustani) से अपने करियर का आरम्भ किया। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे का चुनाव होना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जाता है कि निरहुआ की फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का चुनाव 300 लड़कियों के रिजेक्शन के पश्चात् हुआ था। इसमें आम्रपाली दुबे की फिट बैठी थीं। निरहुआ इस फिल्म के लिए एक वर्ष से फीमेल लीड की तलाश कर रहे थे। वो किसी नए चेहरे को दिखाना चाहते थे। निरहुआ अपनी इस सोच में कामयाब भी हुए। आम्रपाली दुबे को उनकी पहली फिल्म में ही दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला। इनकी जोड़ी को इसमें बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक साथ 30 से अधिक फिल्मों में काम किया तथा आलम ये हो गया कि इनके अफेयर तक की खबरें आने लगीं। इतना ही नहीं लोग इन्हें पति-पत्नी तक समझ बैठे थे। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी (Amrapali Dubey bhojpuri Film) में 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा काशी', 'सत्या', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'बॉर्डर', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3', 'निरहुआ चला लंदन', 'निरहुआ चलल ससुराल' 'मैंने उनको साजन चुन लिया', 'लल्लू की लैला' और 'शेर सिंह' जैसी फिल्मों में काम किया।

हॉस्पिटल में एडमिट है राखी की माँ, इस गंभीर बीमारी से लड़ रही है जंग

साड़ी-सूट में नजर आने वाली सई का दिखा ऐसा अंदाज, देखकर हैरान हुए लोग

निया शर्मा की इस तस्वीर ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, देखते ही फटी रह गई फैंस की आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -