फ़िल्मी वातावरण में बीता है अजय देवगन का बचपन
फ़िल्मी वातावरण में बीता है अजय देवगन का बचपन
Share:

बॉलीवुड के महान कलाकारअजय देवगन का जन्म 2अप्रैल,1969 को दिल्ली मे हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी मूवीज के जाने माने स्टंटमैन थे। जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एक-दो मूवीज का निर्माण किया था। घर में फिल्मी माहौल के होने की वजह से अजय देवगन की रुचि भी मूवीज की ओर हो गई और वह मूवीज निर्देशक बनने का सपना देखने लगे।

अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से की थी। जिसके उपरांत वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में कार्य करने लगे। इसी बीच उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हो गई। उन्होंने अजय देवगन से मूवी का नायक बनने की बात कही। अपनी पहली ही मूवी की सफलता के उपरांत अजय देवगन दर्शकों के मध्य अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए।

मूवी फूल और कांटे की सफलता के उपरंत अजय देवगन की एक्शन हीरो के रूप में एक अलग ही पहचान मिली। वर्ष 1998 में अजय देवगन को महेश भट्ट की मूवी जखम में कार्य करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी वर्ष अजय देवगन के सिने कैरियर की अमिताभ बच्चन के साथ एक और सुपरहिट मूवी मेजर साब प्रदर्शित हुई।

वर्ष 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' अजय देवगन के सिने कैरियर की एक और अहम् फिल्म साबित हुई। सलमान खान और ऐश्र्वर्या राय जैसे मंझे हुए सितारों की मौजूदगी में भी अजय देवगन ने अपने संजीदा किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किये जा चुके है। वहीं वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म RRR में नज़र आने वाले है।

असम में प्रचार के दौरान बोले राहुल गांधी- भाजपा जैसी नहीं है कांग्रेस, चुनावी वादे पूरे करने का रहा है इतिहास...

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने श्रीलंकाई नाव से जब्त की 300 किलो हेरोइन

कांग्रेस का आरोप- इंदौर नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स जनता की जेब पर डाका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -