4 साल की उम्र से ही गाने लगे थे आदित्य नारायण, मिले थे कई अवार्ड्स
4 साल की उम्र से ही गाने लगे थे आदित्य नारायण, मिले थे कई अवार्ड्स
Share:

बॉलीवुड में अपनी आवाज से छाने वाले आदित्य नारायण का आज जन्मदिन है। आदित्य नारायण ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में कर दी थी। उन्होंने पहली बार 4 साल की उम्र में गाना गाया था। आप सभी को बता दें कि आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए हैं। आदित्य नारायण उदित नारायण और दीपा मेहता के बेटे हैं। उन्होंने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली थी और उस दौरान आदित्य 'लिटिल वंडर्स' कॉन्सर्ट के दौरान गाया करते थे। आपको बता दें कि 'लिटिल वंडर्स' एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर बच्चे किसी भी तरह की कला का प्रदर्शन कर सकते थे।

अपने बचपन में ही आदित्य ने 300 से ज्यादा बार कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। उन्होंने पहली बार साल 1992 में बतौर प्लेबैक सिंगर गाया था और यह एक नेपाली फिल्म थी जिसका नाम 'मोहिनी' था। इस फिल्म के बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के लिए गाया था। उसके बाद आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने 'रंगीला' में कैमियो किया। वैसे आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट गाने भी गाये और फिल्मों में काम भी किया है। सुभाष घई ने साल 1995 में आदित्य नारायण को पहली बार देखा था जब वह 'लिटिल वंडर्स' ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे थे।

यहाँ उन्हें देखने के बाद सुभाष घई ने उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए साइन कर लिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में भी नजर आए थे। बतौर चाइल्ड आर्टिंस्ट आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गाना गाए थे। उनकी आवाज आपने-'छोटा बच्चा जान के हमको' में भी सुनी होगी। कहा जाता है इस गाने के लिए आदित्य को बेस्ट चाइल्ड सिंगर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। वैसे बड़े होने के बाद आदित्य ने बहुत कम फ़िल्में की और गाने गाये। आजकल वह होस्ट बने हुए हैं। टीवी शो इंडियन आइडल को वही होस्ट करते हैं।

नेहा कक्क्ड़ करने जा रहीं हैं ये काम लेकिन उससे पहले कहा- 'सॉरी अगर इससे आपको बुरा लगे तो...'

7 साल के बच्चे की सूझबूझ के चलते बची सैकड़ों लोगों की जान, केंद्रीय मंत्री ने भी की तारीफ

जंगल में लगी भयंकर आग, जान बचाकर घरों से भागे हजारों लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -