LIC एजेंट बनने वाले थे अभिषेक बच्चन, अब अभिनेता के साथ हैं प्लेबैक सिंगर
LIC एजेंट बनने वाले थे अभिषेक बच्चन, अब अभिनेता के साथ हैं प्लेबैक सिंगर
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाले अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। आज अभिषेक अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन को आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा लेकिन फिर भी अभिषेक हिट नहीं हो पाए। गुरु से लेकर मनमर्जियां जैसी फ़िल्में करने वाले अभिषेक बच्चन जल्द ही THE BIG BULL में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह तैयारियां कर रहे हैं। वैसे अभिषेक बच्चन  के जन्मदिन पर हम उनसे जुडी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी दरअसल अभिषेक बच्चन एक प्लेबैक सिंगर भी हैं।

जी हाँ, उन्होंने ब्लफमास्टर में अपनी आवाज दी थी और यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। केवल इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का आइकॉनिक गाना 'खायके पान बनारस वाला' के डांस स्टेप अभिषेक से ही प्रेरित थे। जी दरअसल अभिषेक बचपन में खेल खेल में ऐसे डांस किया करते थे और यह अमिताभ को बहुत पसंद थे। जब अभिषेक फिल्मों में नहीं आए थे तो वह अपनी किस्मत एक एलआईसी एजेंट के तौर पर आजमाने की कोशिश कर रहे थे।

वैसे यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को कैसे प्रपोज किया था। जी दरअसल उन्होंने ऐश्वर्या को रिंग देकर प्रपोज किया था जिसे फिल्म गुरु के सेट पर इस्तेमाल किया गया था। वैसे ऐश्वर्या से पहले अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर से जुड़ चुका है। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो न सका। बीते दिनों ही अभिषेक वेब सीरिज '(Breathe: Into the Shadows)' में नजर आए थे जिसे काफी सराहना मिली। फिलहाल अभिषेक बच्चन को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -