इन दो मशहूर अभिनेत्रियों संग शादी करने वाले थे अभिषेक लेकिन किस्मत में थीं ऐश्वर्या
इन दो मशहूर अभिनेत्रियों संग शादी करने वाले थे अभिषेक लेकिन किस्मत में थीं ऐश्वर्या
Share:

अपने अभिनय से बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। अभिषेक बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई फ़िल्में की हैं, हालाँकि वह सुपरहिट नहीं हो सके। अभिषेक बच्चन का नाम अक्सर उनके पिता के नाम के पीछे छुपा रहा, खैर ऐसा हम नहीं बल्कि अमिताभ के फैंस कहते हैं। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन अपने काम के लिए कम लेकिन अपनी शादी को लेकर अधिक चर्चा में रहे। वैसे तो अभिनेता का नाम इंडस्ट्री के शरीफ एक्टर्स में आता है। जी हाँ और करियर की शुरुआत से ही अभिषेक अपने लिंक-अप्स और ब्रेकअप्स की वजह से ज्यादा खबरों में नहीं रहे हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बहुत कम रिलेशन रहे, जिनके बारे में मुश्किल से ही चर्चाएं हुईं। वैसे अगर आप सोच रहे हैं अभिषेक बच्चन को कभी किसी से प्यार ही नहीं हुआ है तो आप गलत है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने 90 के दशक की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा कपूर को डेट किया। दोनों ने काफी लम्बे समय तक एक दूजे को डेट किया और बात शादी तक आ गई लेकिन कुछ कारणों के चलते यह रिश्ता टूट गया। करिश्मा के बाद अभिषेक का नाम रानी मुखर्जी से जुड़ा। रानी के साथ भी अभिषेक की शादी की खबरें काफी वायरल हुईं लेकिन इनकी भी शादी ना हो सकी।

वहीं रानी ने आगे चलकर निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ 7 फेर लिए। वहीं उसके बाद लेडीज वर्सिज रिक्की बहल में नजर आईं दीपानिता शर्मा के साथ अभिषेक बच्चन का नाम जुड़ा। जी हाँ और दोनों को कई बार पारिवारिक समारोह में भी देखा गया। हालांकि दीपानिता शर्मा के साथ अभिषेक का रिश्ता लम्बा नहीं चला। कहा जाता है अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए दीपानिता से ब्रेकअप किया था। वहीं दीपानिता शर्मा के बाद ऐश्वर्या के प्यार में लट्टू हुए अभिषेक ने उनसे शादी कर ली। अब दोनों एक लड़की के माता-पिता हैं।

राज ने शिल्पा के नाम की 38 करोड़ की प्रॉपर्टी

'वर्ल्ड कप' वाले बयान पर पूनम की पिता ने की थी जमकर पिटाई

सुजॉय घोष की इस मूवी से एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी करेगी करीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -