बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का आज जन्मदिन मना रहे हैं। आर्यन का जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ था और वह भी अपने पिता की तरह काफी स्टाइलिश हैं। आर्यन की भी उनके पिता की तरह लड़कियां दीवानी रहती हैं। आर्यन यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफॉर्निया से स्टडी कर रहे हैं। वैसे आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि 22 साल की उम्र में अमिताभ की नातिन के अलावा कई लड़कियों से आर्यन का नाम जुड़ चुका है। जी हाँ, आर्यन का नाम सबसे पहले उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ तब लिया गया, जब उनकी और नव्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।
वैसे तो नव्या और आर्यन एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और अक्सर दोनों साथ घूमते हैं, पार्टी करते हैं। लेकिन कई बार तस्वीरों में दोनों की करीबी देखकर दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी, हालांकि अब तक इस पर ना इन दोनों ने कुछ कहा न इन दोनों के परिवार वालों ने। वैसे आर्यन पार्टी के बड़े शौकीन है और उनकी कई फोटोज हैं जिनके वह पार्टी करते दिखाई देते हैं। वहीं आर्यन खान का नाम लंदन की लड़की के साथ भी जुड़ चुका है। उनकी ग्रेजुएशन पार्टी में वह एक लंदन की लड़की के साथ मस्ती में चूर नजर आए थे और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं आर्यन अभी कुछ समय पहले भी चर्चाओं में आए थे। जी दरअसल उन्हें NCB ने रेव पार्टी के दौरान पकड़ा था और NCB के सामने उन्होंने कबूल किया था वह ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा था वह शौकिया तौर पर ड्रग्स लेते हैं।
उन्होंने माना था वह 4 साल से शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। यानि वह 20 साल की उम्र से ही ड्रग्स ले रहे हैं। ड्रग्स केस मामले में उन्हें 22 दिन जेल में भी गुजारने पड़े थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। जी दरअसल फिल्म 'द लॉयन किंग' में उन्होंने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी थी और उनकी आवाज शाहरुख़ के फैंस को बहुत पसंद आई थी।
नॉट आउट नहीं हुई 'सूर्यवंशी', वीकेंड नहीं वीकडे पर कर दिखाया कमाल
बॉलीवुड पर मंडराए संकट के बादल, ED के रडार पर आए 2 और मशहूर सुपरस्टार...
'गणपत' फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए कृति सेनन ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो