ड्रग्स लेने से लेकर जेल जाने तक, बहुत विवादों में रही रिया चक्रवर्ती की जिंदगी
ड्रग्स लेने से लेकर जेल जाने तक, बहुत विवादों में रही रिया चक्रवर्ती की जिंदगी
Share:

रिया चक्रवर्ती आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकीं हैं। उन्हें फिल्मों से कम और विवादों के चलते अधिक पहचान मिली है। रिया आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। जी दरअसल रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलूरू में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। आपको बता दें कि वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। वहीं उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। टीवी इंडस्ट्री के बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

जी हाँ और यह वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। इसके अलावा रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। जी हाँ और रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। जी दरअसल एक समय था जब दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था, हालाँकि दोनों ने कभी इस बारे में नहीं बात की। वैसे रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया और इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी।

वहीं उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई, हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। आप सभी को बता दें कि रिया महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से चर्चा में आई थीं और इससे पहले वह 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। उस वक्त वह फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शुटिंग कर रहे थे और वह किसी और के साथ रिलेशन में थे, हालाँकि बावजूद इसके वो रिया के संपर्क में रहे।

इसके बाद रिया और सुशांत ने एक।दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा और इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। वहीं रिया चक्रवर्ती तब जबरदस्त चर्चा में आईं, जब 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने कथितरूप से आत्महत्या कर ली। उस समय रिया पर कई आरोप लगे और ड्रग्स मामला भी सामने आया, हालाँकि अब रिया जेल से बाहर हैं।

काजोल और सूर्य को मिला ऑस्कर कमेटी का न्योता, अजय देवगन ने दी बधाई

'इस्लाम के नाम पर गुनाह किया है', कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर बोले लकी अली

फोटो शेयर कर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका से की दो खास डिमांड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -