मातम में बदली खुशियां! शादी में डांस के दौरान हुई हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
मातम में बदली खुशियां! शादी में डांस के दौरान हुई हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से हाल ही में एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है, जिसमे एक नाबालिग ने एक लड़के को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। बात केवल इतनी सी थी कि दोनों एक शादी में आसपास डांस कर रहे थे, उसी समय लड़के ने युवक को धक्का दे दिया था। इससे लड़के के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने युवक की जान ही ले ली।

प्राप्त खबर के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के तौर पर हुई है। उसकी आयु 27 वर्ष थी। मामले बृहस्पतिवार शाम को हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों नागपुर के कटोल क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। जब वो डांस कर रहे थे, उसी वक़्त राहुल ने लड़के को साइड करते हुए धक्का दे दिया था। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। नाबालिग लड़के का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और राहुल पर चाकू से हमला कर दिए।

पुलिस ने कहा कि राहुल को घायल स्थिति में मायो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर उपचार के चलते राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस अफसर के अनुसार, नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की तहकीकात की जा रही है।

एक हफ्ते बाद किडनैपर्स के चंगुल से छूटा 7वीं का छात्र, दो आरोपी गिरफ्तार

बाप की उम्र के शख्स ने 23 वर्षीय युवती से की हैवानियत, गांववालों को देखते ही हुआ फरार, ऐसे हुआ गिरफ्तार

बास्केटबॉल खिलाड़ी सुसाइड केस को लेकर केरल के CM ने मुख्यमंत्री नीतीश को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -