केवल मंत्रालय बना देने से आ जाएगी हैप्पीनेस?
केवल मंत्रालय बना देने से आ जाएगी हैप्पीनेस?
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने प्रदेश में हैप्पीनेस मंत्रालय की स्थापना की थी। सरकार द्वारा कहा गया था कि, इस मंत्रालय के माध्यम से प्रदेश के लोगों को प्रसन्न रहने के तरीकों को इजाद किया जाएगा। अब इस मंत्रालय के मंत्री लाल सिंह आर्य को लेकर, दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसके तहत लाल सिंह आर्य मध्यप्रदेश ही नहीं, भारत के इकलौते हैप्पीनेस मंत्री हैं। मंत्री आर्य पर हत्या का आरोप था और वे जमानत पर रिहा हैं।

उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने उन्हें जमानत दे दी। गौरतलब है कि, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रालय की स्थापना को लेकर कहा था कि, रोटी व छत सरकार की महत्वपूर्ण जवाबदारी है। मगर जनता की मानसिक सेहन का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मध्यप्रदेश के बाद अब आंध्रप्रदेश ने वर्ष 2016 में इसी तरह का मंत्रालय स्थापित किया। विश्वभर में प्रसन्नता और स्वास्थ्य को लेकर, चर्चा की जा रही है।

भारत में बदलती जीवन शैली के बीच लोगों के लिए, प्रसन्नता और स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय हो गए हैं। कहा गया है कि, हैप्पीनेस मंत्रालय जैसा दूसरा कोई विभाग नहीं है मगर नाॅर्वे में मानसिक सेहत, ईमानदारी, उदारता जैसे मानवीय पहलूओं पर सख्त नीतियां बनाई गई।

कहा जाता है कि, नार्वे के लोग सबसे अधिक प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। इसका कारण बताया गया है कि, वहां के लोग भौतिकवादी वस्तुओं जैसे स्पीड कार और परिधानों हेतु होड़ नहीं लगाई जाती है। लोगों को प्रकृति का आनन्द लेने का अधिकार केवल कुछ ही लोगों को होता है। वेनेजुएला भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहा है ऐसे में वहां सुप्रीम हैप्पीनेस मंत्रालय का प्रारंभ हुआ।

गुजरात चुनाव - एक्जिट पोल के साथ सक्रिय है सट्टा बाजार

राहुल ने ताजपोशी पर किए भाजपा पर तीखे वार

कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला सुरक्षाकर्मी निलंबित

अब हार्दिक ने की ईवीएम की शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -