राजनीति को नर्क कहने वाले हंस राज ने थामा कांग्रेस का दामन
राजनीति को नर्क कहने वाले हंस राज ने थामा कांग्रेस का दामन
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पंजाब इकाई द्वारा अपनी तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत कांग्रेस लोकप्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। अब पंजाबी गायक हंसराज हंस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हंसराज हंस चंडीगढ़ स्थित कैप्टन अमरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। अमरेंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। हालांकि इसके पहले हंसराज हंस ने राजनीति को नर्क बताया था।

दरअसल पाकिस्तान के एक समाचार चैनल को हंसराज हंस ने साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति नर्क है। उन्होंने कहा था कि राजनीति में आकर उन्होंने देश का नक्शा देख लिया है। इसके पूर्व शिरामणि अकाली दल को राजनीतिक आघात लगा था जिसमें उनके दोनों प्रमुख नेता दीपइंद्र सिंह ढिल्लो और हरिंद्र पाल सिंह हैरी मान कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उनके द्वारा कहा गया कि दोनों ही नेताओं की कांग्रेस से चल रही चर्चा की जानकारी मिलने के चलते शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि हंसराज हंस भी पहले अकालियों के ही साथ थे, मगर शिरोमणि अकाली दल में कुछ बातें नहीं जमने के कारण उन्होंने उपप्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी मानसिक शांति के लिए इस्तीफा दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -