यूएन बाल कोष की कार्यकारी निदेशक नियुक्त हुईं हेनरिटा
यूएन बाल कोष की कार्यकारी निदेशक नियुक्त हुईं हेनरिटा
Share:

न्यूजर्सी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस द्वारा अमेरिकी सरकार की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हेनरिटा एच फोर को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनीसेफ का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। जानकारी सामने आई है कि हेनरिटा ने आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और अंतर्राष्ट्रीय व विकासशील विश्व में कठिन हालातों में आपदा राहत हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया है।

जानकारी सामने आई है कि, अंतर्राष्ट्रीय विकास हेतु अमेरिका की एजेंसी के प्रशासक के तौर पर हेनरिटा को प्रशासक नियुक्त किया गया था। वे पहली महिला प्रशासक थीं। वे अमेरिकी विदेशी सहायता की निदेशक थीं। हेनरी इस पद पर वर्ष 2006 से 2009 तक पदस्थ थीं। हेनरीटा 31 दिसंबर के बाद अपना कार्यकाल प्रारंभ करेंगे।

दरअसल इस पद पर फिलहाल एंथनी लेकर पदस्थ हैं उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होगा। जानकारी सामने आई है कि विनिर्माण और निवेश कंपनी होल्समैन इंटरनेशनल की सीईओ हेनरिटा अमेरिकी विदेश विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर चुकी है।

इस मामले में हीथर नोर्ट ने यूनीसेफ के प्रमुख के तौर पर हेनरिटा की नियुक्ति का स्वागत किया। वे एंथनी लेक का स्थान ग्रहण करेंगी। गौरतलब है कि यूनीसेफ बच्चों के विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था है। यह संस्था विश्वभर में बच्चों के सर्वांगीण विकास व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कार्य करता है। 

गूगल डूडल पर छाए रोमांटिक सांग्स के बादशाह - रफ़ी साहब

पहले के समय में प्याज का ऐसा प्रयोग करती थी लडकियां

संशोधित एमआरपी का स्टीकर लगाने की अवधि बढ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -