पाकिस्तान में विकलांग को व्हीलचेयर के साथ दी जाएगी फांसी
पाकिस्तान में विकलांग को व्हीलचेयर के साथ दी जाएगी फांसी
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में फांसी के एक अनोखे मामले पर चर्चा चल पड़ी है। दरअसल यहां हत्या के आरोप में दोषी एक व्यक्ति को व्हीलचेयर पर फांसी देने की तैयारी की जा रही है। 25 अगस्त को फांसी की सजा दिए जाने की आखरी प्रक्रिया पर सुनवाई होगी। यही नहीं हत्या का दोषी व्यक्ति विकलांग है। जिसकी फांसी को लेकर वर्ष 2009 में बासित को दोषी कहा गया है। मगर बाद में उसे टीबी हो गया और वह लकवाग्रस्त हो गया। एसे में उसकी फांसी की सज़ा पर यकीन नहीं किया जा सकता। राष्ट्रपति ममनून हुसैन के समक्ष दया याचिका दायर की गई है, जिसमें यह दलील दी गई है कि व्हीलचेयर के सहारे जीवन बिता रहे इस व्यक्ति को फांसी दिया जाना जेल के नियमों के विरूद्ध होगा।

फांसी देने के लिए जेल प्रशासन इस बात के लिए भी चिंतित है कि बासित को कितनी लंबी रस्सी की आवश्यकता होगी। अधिकारियों के लिए मुश्किल यह है कि बासित को व्हीलचेयर के साथ ही फांसी देना होगी। जिसमें उसकी कुर्सी के अनुरूप भार का आंकलन भी किया जाएगा। उसे 25 अगस्त को फांसी की सजा दी जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -