इस मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्तन कैंसर, है तीसरी स्टेज
इस मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्तन कैंसर, है तीसरी स्टेज
Share:

कैंसर आज तक महिलाओं के लिये एक गंभीर समस्या बना हुआ है। यह आम महिलाओं के साथ न जानें कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी अपनी चपेट में ले चुका है। कई अभिनेत्रियां हैं जो इस बीमारी के दर्द से गुजरी चुकी हैं। इस लिटस में सोनाली बेंद्रे, मनीषा कोइराला, लीजा रे जैसी तमाम अदाकाराओं के नाम शामिल है। हालाँकि इन सभी ने इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। अब इसी लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी का नाम भी शामिल हो गया है। जी दरअसल हमसा नंदिनी को स्तन कैंसर है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्ट्रांग मैसेज शेयर किया है। आप सभी को बता दें कि हमसा नंदिनी साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hamsa Nandini (@ihamsanandini)

अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर अदाकारा ने अपने फैंस को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी देगी। हमसा नंदिनी कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हालाँकि हमसा ने घबराने के बजाये अपने फैंस के साथ स्ट्रांग पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमसा नंदिनी ने बताया कि वो कैसे इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि, 'करीब 4 महीने पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट में हल्की सी गांठ महसूस हुई। इस पल उन्हें पता चल गया था कि अब उनकी जिंदगी कभी पहले सी नहीं हो पायेगी। आज से 40 साल पहले उनकी मां की मृत्यु भी स्तन कैंसर की वजह से हुई थी। तब से वो एक डर के साये में जी रही थीं। एक्ट्रेस का डर उस वक्त सच साबित हुआ। जब मेडिकल जांच में उनके ब्रेस्ट कैंसर की बात सामने आई।'

आगे अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि 'डॉक्टर के कहने पर उन्होंने Biopsy जांच कराई थी, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। अब तक 9 बार कीमोथेरेपी भी की जा चुकी है।' हालाँकि अब भी अदाकारा बहादुरी के साथ ये लड़ाई लड़ रही हैं। हमसा नंदिनी ने लिखा है कि, 'वो इस बीमारी को उनके जीवन को परिभाषित नहीं करने देंगी। मैं हंस कर ये लड़ाई लडूंगी और जीत कर दिखाउंगी।' आगे वह कहती हैं कि 'मैं अपनी कहानी सबको बताउंगी, ताकि मैं दूसरों को शिक्षित और प्रेरित करने में मदद कर सकूं।' 

5 महीने की प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, वीडियो शेयर कर बोलीं- मजा आ रहा है

गुजरात से 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार, समुद्र के रास्ते 400 करोड़ की ड्रग्स लेकर आए थे भारत

केजरीवाल की मोहल्ला क्लिनिक में प्रतिबंधित सिरप पीने से 16 बच्चे बीमार, 3 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -