पत्नी ने अच्छी नहीं बनाई मछली तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम
पत्नी ने अच्छी नहीं बनाई मछली तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक हम्माल ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। खुदखुशी के पीछे का कारण बेहद चौंका देने वाला है। कहा जा रहा है कि रविवार रात मृतक की बीवी ने मछली बनाई थी। इसका स्वाद पसंद नहीं आने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। तत्पश्चात, हम्माल ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

वही मामले को लेकर TI शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मामला सोनिया गांधी नगर का है। यहां देर शाम पुलिस को खबर प्राप्त हुई कि लीलाधर पुत्र भागीरथ भामरे ने अपने घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है। उसकी पत्नी एवं रिश्तेदार उसे फंदे से उतार कर समीप के चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सियागंज में हम्माली का काम करता था। उसके दो बच्चे भी है।

वही पुलिस की तहकीकात में यह बात पता चली कि लीलाधर की पत्नी ने रविवार शाम मछली बनाई थी। लीलाधर जब घर पहुंचा तो उसने खाना खाया। मछली का स्वाद पसंद नहीं आया, यह कहते हुए पत्नी को ताना मारा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी को धक्का देते हुए लीलाधर ने घर से निकाल दिया। फिर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।

हरियाणवी गायक की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

घर नहीं लौटी 12 वर्षीय लड़की तो ढूंढ़ने निकले परिजन, जंगल में ऐसी हालत में मिली कि उड़ गए होश

गाजियाबाद में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -