सांकेतिक हड़ताल पर हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर
सांकेतिक हड़ताल पर हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यहाँ स्थिति बिगड़ी हुई है और यहाँ पर अपनी मांगे पूरी नहीं होने के चलते अस्पतालों के डॉक्टर और स्टाफ द्वारा हड़ताल की जा रही है। इन सभी के बीच अब आज राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर अड़े हुए हैं। यहाँ अस्पताल के परिसर में डॉक्टरों ने ओपीडी लगाई है और यही से जूनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे है।

इस मामले में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के मध्य प्रदेश और भोपाल के अध्यक्ष डॉ। अरविंद मीणा ने बताया कि, बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए मरीजों के हित में हड़ताल नहीं करना चाहते। वहीं दूसरी तरफ सरकार मरीजों के साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कुछ कदम नहीं उठा रही है। इसी को लेकर हमें विरोध स्वरूप सांकेतिक हड़ताल का कदम उठाना पड़ा। इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी बताया कि, 12 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी। जिसके लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से बात करेगें सहमति नहीं बनने पर हम 13 अप्रैल से इमरजेंसी सेवा और कोविड मरीजों का इलाज बंद कर देंगे। जहां किसी भी समस्या की जवाबदारी सरकार पर होगी।

आपको हम यह भी बता दें कि सरकार के खिलाफ हड़ताल करने के मुख्य कारणों में जूनियर डॉक्टरों की मांग है जिसे पूरा करने पर डॉक्टर अड़े हुए है। बीते साल मुख्यमंत्री ने कोरोना वारियर को 10 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि देने का वादा किया था, एक साल बाद भी कोरोना वारियर को राशि नहीं मिली। इसी के साथ हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाए जा रहे है, जबकि अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों के लिए स्पेशल इलाज की सुविधा है।

हैदराबाद से लापता हुआ दो साल का लड़का, जानिए क्या है मामला?

राम चरण और शंकर की अगली फिल्म में हुई सलमान खान की एंट्री, निभाएंगे ये जबरदस्त रोल

VIDEO: शहनाज गिल ने पार्टी में ली शैंपेन की बोतल और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -