भारत-आसियान संबंध छुएगा नई ऊंचाइयां : अंसारी
भारत-आसियान संबंध छुएगा नई ऊंचाइयां : अंसारी
Share:

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारत के आसियान देशों के साथ सहयोग को बढ़ने को लेकर यह कहा है कि कम्बोडिया का इसके लिए काफी महत्व है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार में बहुद्देशीय तंत्र का विकास भी शीघ्रता से किया जा रहा है. आपको साथ ही इस मामले ने यह भी जानकारी दे दे कि हामिद अंसारी ने ये सारी बातें कम्बोडिया यात्रा पर मंत्रियों को सम्बोधित करते हुए कही है.

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि दक्षिणपूर्व एशिया के दस देशों में कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार का भारत के लिए खास महत्व रखते है क्योकि ये सही देश बहुत ही तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शामिल है. इस दौरान उन्होंने इसके जरिये भविष्य में आर्थिक विकास की संभावनाएं भी जताई है.

अंसारी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि भारत व्यापार, संस्कृति और संपर्क के जरिए इन देशों में अपनी रूचि दिखाने में पीछे नहीं हट रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि भारत-आसियान का यह संबंध बहुत सी नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब होगा. इसके तहत अंसारी की बातों से यह बात भी देखने को मिली है कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस संबंद्ध के तहत कई भारतीय कंपनियां यहाँ निवेश में अपना हाथ आजमाएंगी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -