बिहार चुनाव के बाद हम पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बिहार चुनाव के बाद हम पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Share:

पटना : बिहार चुनाव का असर अब व्यापक होता जा रहा है। अब यह जुबानी हमले से उपर उठकर इस्तीफे तक पहुँच गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने राजनीतिक जीवन से सन्यास ले लिया है। इस बार के बिहार चुनाव में शकुनी और उनके बेटे सम्राट चौधरी बुरी तरह से हार गए थे। शकुनी चौधरी तारापुर से चुनाव लड़े थे।

शकुनी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। जीवन में मैं कभी घबराया नही। लड़ाई लड़ता हूँ तो जमकर लड़ता हूँ। छोटे भाई लालू और नीतीश के साथ लंबे समय तक काम किया है, दोनो को बधाई देता हूँ। इस पर उनके बेटे सम्राट का कहना है कि यह उनका अपना फैसला है। शकुनी 8 बार सांसद, विधायक और मंत्री के पद पर रह चुके है। सम्राट ने पार्टी के बारे में कहा कि मैं कभी हम का सदस्य नही रहा ब्लकि पिताजी के कारण पार्टी में रहा।

जब जीतन राम मांझी को सीएम पद से हटाया गया तो वो इस बात पर जदयू से अलग हो गए थे। हांला कि इस मामले में राजनीतिक धुरंधरों का कहना है कि सम्राट चौधरी की विधान पार्षद की सदस्यता को बरकरार रखने के लिए शकुनी चौघरी की ओर से ये अंतिम दांव हो सकती है। शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी जदयू से विधान पार्षद है और अभी तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल बाकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -