गाड़ी स्लिप होने के कारण आधा दर्जन लोग घायल
गाड़ी स्लिप होने के कारण आधा दर्जन लोग घायल
Share:

इंदौर/ब्यूरो। नगर निगम की जेसीबी से लीकेज होकर ऑइल सड़क पर ढुलता गया। इससे पलासिया चौराहा से बड़वानी प्लाजा तक वाहन चालक गिरते रहे। गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले यातायातकर्मी ने चूना डालकर चिकनाई खत्म की।

घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। यातायातकर्मी सुमंत सिंह ने बताया कि मैं सुबह मॉर्निंग वॉक पर पलासिया चौराहा से गुजर रहा था, तभी देखा कि एक के बाद एक चार टू व्हीलर वाले फिसलकर सड़क पर गिर गए। कार के टायर भी फिसल रहे थे। पलासिया चौराहा पर काम के इंतजार में खड़े मजदूरों ने दौड़कर सभी को उठाया। तत्काल ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। नगर निगम को भी सूचित किया, तब तक 10-15 लोगों ने स्टॉपर लगाने में मदद की। 

सभी  लोग वाहन चालकों से धीरे चलने की अपील करते रहे, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। एक युवक को सिर में ज्यादा चोट आने से उसका उपचार भी करवाया गया। थोड़ी देर बाद नगर निगम की टीम चूना लेकर आई। फिर सभी ने सड़क पर ऑइल की चिकनाई खत्म करने के लिए चूने का छिड़काव किया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पूरी तरह से ठीक हो पाई।

बेटी के बिना अधूरा है घर, संसार और परिवार, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास

ओपी राजभर को एक और झटका, एक साथ 25 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

अदाओं और एक्टिंग से किसी को भी अपना दीवाना बना लेती है कृति सेनन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -