प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करते रहे आधा दर्जन लड़के, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस
प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करते रहे आधा दर्जन लड़के, वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस
Share:

गया: बिहार के गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आधा दर्जन लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। प्रेम के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। बदमाशों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

वही यह घटना मगध मेडिकल थाना इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि आधा दर्जन लड़के मिलकर एक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। लड़की स्वयं को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने जारी रखते हैं। कहा जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ खेत में बैठी थी। तभी गांव के आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचे तथा लड़की साथ बदसलूकी करने लगे। लड़कों ने प्रेमी युगल का वीडियो बनाया। 

इसके चलते लड़की गिड़गिड़ाती रही कि प्लीज मुझे छोड़ दीजिए। लेकिन, मनचले प्रेमी के सामने ही लड़की के साथ गलत हरकत करते रहे। इस मामले में सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि वीडियो वायरल की खबर प्राप्त हुई है। इसमें लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। तुरंत कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। 

विदाई के बाद बीच टूटी शादी, हैरान कर देने वाला है मामला

1 जून तक हिंसाग्रस्त मणिपुर में रहेंगे अमित शाह, अब तक ऑपरेशन में 33 आतंकी ढेर

महाराष्ट्र के एकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, 4 दिन पहले ही हुआ था पिता का देहांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -