बिना खून बहाए किया हाजी मस्तान ने मुंबई पर राज
बिना खून बहाए किया हाजी मस्तान ने मुंबई पर राज
Share:

तमिलनाडु में बसा एक परिवार 1 मार्च 1926 को मुंबई चला आता है। उस परिवार में एक बच्चा होता है। गरीबी के कारण परिवार का मुखिया एक मैकेनिक का काम संभाल लेता है। फिर जैसे - तैसे गुजर बसर करता है। वह बच्चा जब दिल्ली के आलिशान घरों और लक्ज़री वाहनों को देखता है तो फिर वह उसकी आंखें चमचमा जाती हैं। जब वह संभ्रांत और संपन्न वर्ग के लोगों को नाॅवेल्टी सिनेमा में जाता हुआ देखता है तो वह खुद यह सोचता है कि कभी मैं भी इस तरह से जाऊं। अपने अरमानों को पूरा करने के लिए यह लड़का डाॅक पर कुली का काम शुरू कर देता है। इस लड़के की उम्र 18 वर्ष होती है।

बस यहीं से उसका बिल्ला नंबर 786 चमक उठता है और वह नाम कमाने लगता है। जी हां मस्तान हैदर मिर्जा  उर्फ हाजी मस्तान जिसने एक भी खून नहीं किया बिना खून बहाए जिसने मुंबई पर राज किया और अंडरवल्र्ड का सबसे पहला डाॅन बना वह था हाजी मस्तान। वैसे हाजी मस्तान के बाॅलीवुड से भी रिश्ते थे। 

कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियों से उसकी मित्रता थी। उसपर कई फिल्में बनी अब एकता कपूर ने भी अपना भाग्य आजमाया। वन्स अपआॅन ए टाईम इन मुंबई से एकता कपूर ने डाॅन हाजी मस्तान के जीवन को फिल्मी पर्दे पर उकेरा। इस हाजी मस्तान का जन्म 1 मार्च 1926 को हुआ। पिता मूल रूप से किसान थे। मगर वे गरीबी में रहते थे।

हाजी मस्तान ने सोने के बिस्किट, इलेक्ट्राॅनिक सामान और विभिन्न वस्तुओं की तस्करी की। मस्तान लोगों द्वारा लाए जाने वाले सोने के बिस्किट को अपने परिधानों में छिपाकर डाॅक से पार करवाते थे। बदले में वे इन लोगों से पैसे लेते थे। जब हाजी मस्तान का परिचय सुकुर नारायण से हुआ तो दोनों ने मिलकर एडेन और दुबई से इलेक्ट्राॅनिक सामान के ही साथ सोने की तस्करी प्रारंभ कर दी।

10 ही वर्ष में हाजी मस्तान ने मुंबई में बड़ा नाम कर लिया। जब हाजी मस्तान को 1974 में पकड़ा गया तो भी उसे वीआईपी की तरह सहुलियत दी गई। हाजी मस्तान का नाम बन चुका था। उसका राजनीतिक रसूख भी बेहद अच्छा था। अब बाॅलीवुड में भी उसकी अच्छी पहचान होने लगी। उसने कई फिल्मों को फायनेंस किया।

स्वयं भी फिल्में की मगर वह सफल नहीं हुआ। हाजी मस्तान ने राजनीतिक पारी खेलने का प्रयास भी किया लेकिन वह उसे रास नहीं आया। बाॅलीवुड अभिनेत्री सोना से उसने शादी कर ली। वर्ष 1994 को हार्ट अटैक से मस्तान की कहानी को विराम लग गया। अंतिम पल में उसने अपने परिवार को पूरा समय दिया। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -