अगले साल से हज सब्सिडी होगी समाप्त
अगले साल से हज सब्सिडी होगी समाप्त
Share:

नईदिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा हज सब्सिडी को अगले वर्ष से समाप्त कर दिया जाएगा। इस निर्णय का असर हज यात्रियों पर हो सकता है। हालांकि हज कमेटी आॅफ इंडिया द्वारा मांग की गई है कि, सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया है, उसके अनुसार वर्ष 2012 में जो निर्णय दिया गया है, उसके अनुसार 2022 तक इसे समाप्त किया जाना चाहिए। मगर इसे एक ही वर्ष में समाप्त किया जा रहा है।

हज यात्रियों द्वारा इसका विरोध किए जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि, मुस्लिम महिलाऐं बिना किसी पुरूष साथी के हज कर पाऐंगी। गौरतलब है कि, अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, एयर इंडिया व हज कमेटी के वरिष्ठजन इसमें शामिल थे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, अगले वर्ष से हज सब्सिडी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

इसका उपयोग शिक्षा व अल्पसंख्यकों पर व्यय होगा। उल्लेखनीय है कि, कुछ वर्षों से हज जाने वाले यात्रियों के कोटे को सीमित किया जा रहा है। इससे काफी कम लोग ही हज यात्रा के लिए जा पा रहे हैं। हज यात्रियों में इस बात को लेकर भी असंतुष्टि है, हालांकि हज यात्रा में यात्रियों की सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए, कहा गया है कि, यह कोटा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तय होता है। भारत में कुल यात्रियों की संख्या वैश्विक स्तर पर भेजी जाती है। ऐसे में सरकार तय संख्या से अधिक लोगों को हज पर जाने की अनुमति नहीं दे सकती।

मुस्लिम चाहते हैं आबादी बढ़ाकर, कर लें देश पर कब्जा

हिंदुत्व के मुद्दे पर शिव सेना के तीखे तेवर

जम्मू की रोहिंग्या बस्ती में आग लगी

मुस्लिम बहू से रखवाया छठ का व्रत, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -