2022 में भारत में हज की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी: मुख्तार अब्बास नकवी
2022 में भारत में हज की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी: मुख्तार अब्बास नकवी
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हाल ही में बयान देते हुए हज के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'भारत में 2022 में हज की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी।' जी दरअसल नकवी ने मुंबई में हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र का बीते शनिवार को उद्घाटन किया और इसी के बाद उन्होंने एक बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा, 'इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा संख्या में हाज यात्री भारत से भेजे जाते हैं।' वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा, 'कोविड-19 और सऊदी अरब सरकार द्वारा वैश्विक महामारी के मद्देनजर लिए गए फैसले के चलते 2020 और इस साल हज यात्रा हो नहीं पाई। हज 2022 की घोषणा नयी दिल्ली में 21 अक्टूबर को होने वाली हज समीक्षा बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी।'

आप सभी को जानकारी दे दें कि अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली हज समीक्षा बैठक में शामिल रहे। ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'भारत और सऊदी अरब में हज यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में हज 2022 के लिए विशेष प्रशिक्षण के प्रबंध किए गए हैं। भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल होगी।'

आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, '700 से अधिक महिलाओं ने 'मेहरम' (पुरुष साथी) के बिना 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और करीब 2,100 महिलाओं ने इसी श्रेणी में 2020 में आवेदन दिया था। अगर वे हज यात्रा पर जाना चाहेंगी तो उनके आवेदन 2022 के लिए भी मान्य होंगे।' आप सभी को बता दें कि मंत्री ने भारत की हज समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में हज 2022 की तैयारियों के संबंध में बीते शनिवार को ही चर्चा कर ली है।

ओबीसी छात्राओं को लेकर सीएम नीतीश ने दिए ये निर्देश

आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे, फूलों से सजा गुरुघर 

सोशल पर छाई सोफी चौधरी, तस्वीरों ने लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -