शादी में जाने के लिए पहन रहीं हैं सिल्क साड़ी तो इस तरह रखे हेयर स्टाइल
शादी में जाने के लिए पहन रहीं हैं सिल्क साड़ी तो इस तरह रखे हेयर स्टाइल
Share:

वेडिंग फंक्शन में जाने के लिए लडकियां और महिलाएं सबसे अधिक उत्सुक रहती हैं। जी हाँ और इस दौरान दोनों ही सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वैसे सिल्क साड़ी के साथ सब कुछ मिल जाता है लेकिन किस तरह के हेयरस्टाइल्स ट्राई करने चाहिए इसे लेकर कई बार बड़ी कंफ्यूजन रहती है। वैसे अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप यहां दिए गए आइडियाज भी ट्राई कर सकती हैं, यह बहुत बेहतरीन है और यह सभी आपको जरूर पसंद आएँगे।

सिंपल गजरा बन - आप सिल्क साड़ी के साथ सिंपल बन बना सकती हैं। जी हाँ और इसके साथ गजरा लगाएं, क्योंकि यह आपको खूबसूरत लुक देगा। वैसे आप चाहे तो आप कृति सेनन के इस लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।


साइड रैप बन - आप सिल्क साड़ी के साथ करिश्मा कपूर का ये हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत आसान और परफेक्ट है। जी हाँ और इसी के साथ यह आपको एक स्टाइलिश लुक देगा। वैसे लो बन के साथ फ्रेंच ब्रेड का ये कॉम्बिनेशन सिल्क साड़ी के साथ बहुत अच्छा लगेगा।


खुले बाल - आप सिल्क साड़ी के साथ बालों को खुला भी रख सकती हैं। अगर आपके बाल लंबे, घने है तो खुले हुए बाल साड़ी पर अच्छे लगेंगे और यह सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेंगे।


मैसी बन - वैसे आप चाहे तो आप अनुष्का शर्मा के इस लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जी दरअसल सिल्क साड़ी के साथ आप मैसी बन बना सकती हैं। ये आपको एक बेहतरीन लुक देगा।

सफेद बालों से हैं परेशान तो इस चीज को मिलाकर बस 15 मिनट लगाए

बालों को 1 महीने में लम्बा कर देंगी ये चीजें, आज से शुरू कर दें लगाना

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने दिया इस्तीफा, जानिए अब कौन संभालेगा कमान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -