मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना और थ्रेडिंग करवाना इस्लाम में नाज़ायज़-  मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना और थ्रेडिंग करवाना इस्लाम में नाज़ायज़- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक अजीब फतवा जारी किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुसलमान महिलाओं की भौंहे और बाल कटवाना शरीयत के उसूलों का उल्लंघन है और यह नाजायज है। ऐसे ही कुछ लोग भी अपने बालों से छेड़छाड़ कराते हैं, यह भी इस्लाम में नाजायज है, जैसे हेयर ट्रांसप्लांट। 

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा जिस व्यक्ति के कुदरती जो बाल है, उनके साथ छेड़छाड़ या अन्य तरीके के बाल लगवाना भी इस्लामी कानून शरीयत के खिलाफ है और मुसलमान महिलाओं या पुरुषों का आइब्रो बनवाना, मुड़वाना या नोचना जायज नहीं है। मौलाना ने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर इन्हें छंटवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अन्य के बाल अपने सिर पर उगाना इस्लाम में जायज नहीं है। तो वहीं तीन तलाक को लेकर भी मौलाना ने कहा कि शौहर के SMS द्वारा दिए गए तलाक की तस्दीक के बाद तलाक माना जाएगा।

बता दें कि यूपी के बरेली में आयोजित की गई शरई काउंसिल ऑफ इंडिया के वार्षिक सेमिनार में सुनाए गए फरमान के बाद मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने ये फतवा जारी किया है। यहां मसलक की तरफ से मुस्लिम महिलाओं और युवाओं के लिए अपने एक फैसले में आइब्रो बनवाना और हेयर ट्रांसप्लांट सहित विग लगाने को नाजायज बताया है। उन्होंने बताया कि, यदि आप सैलून या पार्लर चलाते हैं और आप मुस्लिम हैं, तो आप इस्लाम की नाफरमानी कर रहे हैं।

जिन 6 हज़ार किलो फूलों पर चलीं प्रियंका गांधी, उनसे 'गुलाल' बनाएगी कांग्रेस सरकार, भड़की भाजपा

प्रयागराज में लगातार चौथे दिन गरज रहा बुलडोज़र, अतीक के गुर्गों पर चुन-चुनकर हो रहा एक्शन

'घोटालों के सरगना हैं केजरीवाल..', दिल्ली CM के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, माँगा इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -