पहली बार JNU मामले पर हाफिज़ ने दी सफाई
पहली बार JNU मामले पर हाफिज़ ने दी सफाई
Share:

नई दिल्ली: मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाईंड हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। हाफिज़ ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई देशविरोधी नारेबाजी को लेकर एक वीडियो जारी कया है। जिसमें हाफिज ने इस घटना में उसका हाथ न होने की बात कही है। आतंकी हाफिज सईद ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर नारेबाजी की गई।

मगर जिस तरह के आरोप भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लगाए हैं वे गलत हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में लगाए गए राष्ट्रविरोधी नारों के लिए भी हाफिज सईद को जवाबदार बताया था। इस मामले में आतंकी हाफिज़ ने बयान दिया कि उसे आश्चर्य है कि उसका ट्विट जारी कर दिया गया है, उसने किसी तरह का ट्विट जारी नहीं किया है।

जो भी किया गया है वह फर्जी अकाउंट से किया गया है। भारत में इसे लेकर मसला मना दिया गया। भारत के गृहमंत्री ने भी मामला मुझ पर ही थोप दिया। हालांकि उन्होंने भारतीय सेना द्वारा कश्मीर के लोगों पर जुल्म किए जाने की बात कही है। इसे लेकर उन्होंने भारतीय सेना पर आरोप लगाकर भारत की रक्षा प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -