सर्जिकल स्ट्राईक के बाद डर गया हाफिज सईद
सर्जिकल स्ट्राईक के बाद डर गया हाफिज सईद
Share:

इस्लामाबाद : भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राईक से पाकिस्तान और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी डर गए हैं। इतना ही नहीं सेना के बंकर में छिपे ईनामी आतंकी हाफिज सईद को भी डर लग रहा है। वह पाकिस्तान की सेना के कवर में दिन गुजार रहा है। वह पाकिस्तान की सेना के बंकर में रह रहा है।

दरअसल हाफिज सईद को लेकर एक वीडियो जारी हुआ है जिसे लेकर कहा गया है कि इन देशों ने हमारी जान की कीमत 1 अरब लगा दी है। जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है। उसने कहा कि वह ताउम्र कश्मीर की आजादी और इस्लाम के लिए लड़ता रहेगा। जब भी अमेरिका और भारत हमें परेशान करते हैं तो हमें अच्छा लगता है।

इतना ही नहीं हाफिज सईद ने सरकार को लेकर हमला भी किया। इस दौरान उसने कहा कि भारत जैसे देश अमेरिका और पश्चिम के देशों की ओर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि पाकिस्तान अलग - थलग हो गया है। गौरतलब है कि आतंकी हाफिज सईद आए दिन अपने संदेश जारी करता रहता है। कई बार वह पाकिस्तान में खुलेतौर पर मंचों से भारत विरोधी बयान देता है। तो कई बार भारत विरोधी अभियान चलाने के लिए चंदे से धन जुटाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -