हाफिज बना रहा सोश्यल मीडिया को अपना हथियार
हाफिज बना रहा सोश्यल मीडिया को अपना हथियार
Share:

लाहौर : अब तो आतंकी भी अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सोश्यल मीडिया और इंटरनेट का सहारा लेने लगे हैं। आईएसआईएस के बाद अलश्कर - ए- तैयबा का चीफ कमांडर हाफिज सईद भारत के विरूद्ध सोश्यल मीडिया पर सक्रिय होने की तैयारी में है। इसके लिए हाफिज ने कुछ ऐसे लोग भर्ती किए हैं जो इंटरनेट और सोश्यल मीडिया से जुड़ी वेबसाईट्स के उपयोग में दक्ष हैं। इनके माध्यम से हाफिज सईद 24 घंटे सक्रिय रहने वाला साईबर नेटवर्क तैयार कर रहा है।

इस सेल को जमात - उद - दावा साइबर सेल नाम दिया गया है। इस सेल के माध्यम से भारत में आतंकी हमलों की गतिविधियों को तेज़ किया जाएगा। जिसके माध्यम से ये गतिविधियां अपने अंजाम तक पहुंचेंगी। हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों की निगाह इस तरह के नेटवर्क पर निर्भर है। साइबर सेल की जानकारी 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक लाहौर में दी गई।

इसके लिए जमात - उद - दावा की बैठक का आयोजन हुआ। करीब एक माह पूर्व लश्कर - ए - तैयबा द्वारा एक मोबाईल एप्लीकेशन भी लाॅन्च किया गया था। इस एप में जम्मू - कश्मीर में लश्कर का अपने गुर्गों से संपर्क साधने का सुरक्षित साधन बन गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा को दोनों ही देशों में अच्छा रिस्पाॅन्स मिला। लश्कर प्रमुख हाफिज सईद इन बातों से चिढ़ गया।

बौखलाते हुए सईद ने कहा कि मोदी की यात्रा से पाकिस्तान की जनता का दिल दुखा है। मोदी के शानदार स्वागत के लिए भी हाफिज सईद ने कई तरह के सवाल किए। उल्लेखनीय है कि हाफिज सईद ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मुंबई धमाकों को लेकर भारत को ललकारा गया था।

हाफिज ने वीडियो को लेकर यह भी कहा था कि इस मामले में पाकिस्तान की सरकार द्वारा किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई। हाफिज ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चेतावनी देते हुए कहा कि "ओ सून,मुंबई अटैक को 7 साल हो गए यह साबित नहीं कर पाए। कयामत तक इंशा अल्लाह साबत नहीं कर सकते।" 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -