यदि अभिषेक नहीं होते एक्टर तो आज होते LIC एजेंट
यदि अभिषेक नहीं होते एक्टर तो आज होते LIC एजेंट
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाले अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। आज अभिषेक अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। अभिषेक बच्चन को आप सभी ने कई बेहतरीन मूवीज में देखा होगा लेकिन फिर भी अभिषेक हिट नहीं हो पाए। गुरु से लेकर मनमर्जियां जैसी फ़िल्में करने वाले अभिषेक बच्चन जल्द ही THE BIG BULL में नजर आ चुके है। इस फिल्म के लिए वह तैयारियां कर रहे हैं। वैसे अभिषेक बच्चन  के जन्मदिन पर हम उनसे जुडी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी दरअसल अभिषेक बच्चन एक प्लेबैक सिंगर भी हैं।

जी हाँ, उन्होंने ब्लफमास्टर में अपनी आवाज दी थी और यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। केवल इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का आइकॉनिक गाना 'खायके पान बनारस वाला' के डांस स्टेप अभिषेक से ही प्रेरित थे। जी दरअसल अभिषेक बचपन में खेल खेल में ऐसे डांस किया करते थे और यह अमिताभ को बहुत पसंद थे। जब अभिषेक फिल्मों में नहीं आए थे तो वह अपनी किस्मत एक एलआईसी एजेंट के तौर पर आजमाने की कोशिश कर रहे थे।

वैसे यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को कैसे प्रपोज किया था। जी दरअसल उन्होंने ऐश्वर्या को रिंग देकर प्रपोज किया था जिसे फिल्म गुरु के सेट पर इस्तेमाल किया गया था। वैसे ऐश्वर्या से पहले अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर से जुड़ चुका है। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो न सका। बीते दिनों ही अभिषेक वेब सीरिज '(Breathe: Into the Shadows)' में नजर आए थे जिसे काफी सराहना मिली। फिलहाल अभिषेक बच्चन को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ऑरेंज कलर की ड्रेस किलर लगी राकुलप्रीत

अथिया और KL की शादी में अहान की गर्लफ्रेंड ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

'मैं परफेक्ट पति नहीं'- विक्की के इस बयान से उड़ जाएंगे आपके होश...!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -