मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी, कहा- हम आपको कार्टून लगते हैं क्या ?
मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी, कहा- हम आपको कार्टून लगते हैं क्या ?
Share:

बेंगलुरु : कर्नाटक के सीएम और जनता दल सेक्युलर (जेडी(एस)) नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को मीडिया पर जमकर हमला बोला। कुमारस्‍वामी ने प्रेस वालों पर अपनी भड़ास निकालते हुए राजनेताओं की ‘खिल्ली उड़ाने’ के लिए उनकी कड़ी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि इस पर नियंत्रण के लिए कानून बनाए जाने की आवश्यकता हैं। 

मैसुरू में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए देश के पूर्व पीएम एच डी देवेगौडा के पुत्र कुमारस्वामी ने समाचार चैनलों से सवाल किया कि, ‘‘आप राजनेताओं के बारे में क्या सोचते हैं? आप यह सोचते हैं कि हम आपके सामने आसानी से मजाक उड़ाने के लिए उपलब्ध हैं? क्या आपको हम किसी कार्टून कैरेक्‍टर के जैसे लगते हैं? आपको किसने सारी चीजों को मजाकिया लहजे में प्रस्तुत करने की इजाजत दे दी।’’

यहाँ क्लिक करें और पाएं चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट:-

इसके साथ ही सीएम कुमारस्वामी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना भी की। कुमारस्वामी ने जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन के लंबे समय तक कायम रहने पर सवाल उठाने के लिए भी प्रेस वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ‘शुभेच्छाओं’ के साथ आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में अपनी सरकार का कार्यकाल पूरा करेंगे।

कांग्रेस नेता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, इंदौर में मतदान के दौरान दिन दहाड़े हत्या

लोकसभा चुनाव: भाजपा का विजय रथ नहीं रोक पाए बुआ बबुआ, देखिए यूपी का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के दावों को ख़ारिज कर रहा सट्टा बाजार, भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -