कुमारस्वामी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा ने विस अध्यक्ष को दिया 50 करोड़ का ऑफर
कुमारस्वामी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा ने विस अध्यक्ष को दिया 50 करोड़ का ऑफर
Share:

बंगलुरु:  कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा स्पीकर को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपए की पेशकश की है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर कर्नाटक की सरकार गिराने का आरोप भी लगाया है। कुमारस्वामी ने कहा है कि, पीएम मोदी और भाजपा के अन्य नेता लोकतंत्र को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं और इन्होने कर्नाटक विधानसभा स्पीकर को रिश्वत देने का प्रयास किया है।

भोपाल में कांग्रेस का पोस्टर वार, राम बने राहुल गाँधी, पीएम मोदी को बनाया रावण

शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करने से पहले बेंगलुरु में अपने दफ्तर में एक प्रेस वार्ता करते हुए सीएम कुमारस्वामी ने कहा है कि भाजपा कह रही है कि वे कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को 50 करोड़ रुपए देगी। कुमारस्वामी ने कहा है कि, नोटबंदी के बाद भाजपा को पैसा कहां से मिल रहा हैं? क्या आप सफेद धन दे रहे हैं या फिर काला धन? वह भी विधानसभा अध्यक्ष को?

तीन तलाक पर जेटली ने कांग्रेस को घेरा, कहा क्या 'निकाह हलाला' आपके जमीर को नहीं झकझोरता ?

भाजपा और पीएम मोदी का असली चेहरा उजागर करने का दावा करते हुए सीएम कुमारस्वामी ने कथित तौर पर भाजपा को अपने बेटे के जरिए जद (एस) विधायक को लुभाने का प्रयास करने वाले एक ऑडियो क्लिप के बारे में भी बताया। ऑडियोटेप में कथित रूप से कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्‍पा द्वारा कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्‍त की वार्तालाप रिकॉर्ड हुई है।  

खबरें और भी:-

हार्दिक पटेल का साथ देने वाली भाजपा नेता अब लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

सुप्रीम कोर्ट से मायावती को बड़ा झटका, मूर्ति-प्रतिमा पर खर्च किया गया धन करना होगा वापस

सऊदी अरब के प्रिंस ने कहा था- मैं जमाल खशोगी को गोली मार दूंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -