आगरा के जिमनास्टों ने रचा इतिहास
आगरा के जिमनास्टों ने रचा इतिहास
Share:

हैदराबाद : रंगारेड्डी में हुई राष्ट्रीय स्कूली जिमनास्टिक प्रतियोगिता में 26 में से 15 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा के जिमनास्टों ने इतिहास रचा. पदक जीतकर वापस लौटे खिलाड़ियों का गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शानदार स्वागत किया गया.

छात्रावास के बालकों में गौरव कुमार ने सबसे ज्यादा 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक, आदित्य प्रजापति ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक, वीरेंद्र प्रजापति, रिषभ निषाद, सुनील पटेल ने 1-1 स्वर्ण पदक, सूर्य प्रकाश, सारिफ, हिमांशु शर्मा और दिव्यांशु प्रजापति ने 1-1 रजत पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया.बालिकाओं में मधु बघेल ने 1 रजत, 1 कांस्य और रूबी यादव ने भी 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता. 

संतोष सिंह खालसा इंटर कालेज और एनसी वैदिक इंटर कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी, जो कि स्टेडियम में अभ्यास करते हैं, उन्होेंने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसमें अग्निवेश पांडेय ने 5 स्वर्ण और 1 रजत, अंकुश कुमार ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, प्रबल श्रीवास्तव ने 2 रजत, अरुण कुमार यादव ने 1 रजत और अक्षत सविता ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -