ज्ञानपीठ विजेता कवि केदार नाथ सिंह का निधन
ज्ञानपीठ विजेता कवि केदार नाथ सिंह का निधन
Share:

नई दिल्ली : ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हिन्दी के प्रख्यात कवि केदार नाथ सिंह का सोमवार रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया. वह 84 वर्ष के थे.वे पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार कवि केदार नाथ सिंह को,करीब सात दिन पहले दोबारा एम्स में भर्ती कराया गया जहां रात करीब आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज तीन बजे लोदी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा. उनके परिवार में उनका एक पुत्र और पांच बेटियां हैं. उनकी पत्नी का निधन बरसों पहले हो गया था. केदारनाथ सिंह के निधन से हिंदी साहित्यकारों एवं उनके प्रशंसकों में शोक का माहौल है.

उल्लेखनीय है कि आधुनिक हिंदी कवियों एवं लेखकों में से केदारनाथ सिंह का स्थान सर्वोच्च था . केदारनाथ सिंह का चर्चित कविता संकलन ‘तीसरा सप्तक’ और बाघ बहुत प्रसिद्ध रचनाएं है. सिंह की कविताओं के अनुवाद भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी, स्पेनिश, रूसी, जर्मन और हंगेरियन आदि विदेशी भाषाओं में भी हुए हैं. कविता पाठ के लिए उन्होंने अनेक देशों की यात्राएं की थी . 2013 में केदारनाथ सिंह की साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

बता दें कि 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के चकिया गांव में जन्मे केदारनाथ सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से 1956 में हिन्दी में एम.ए. और 1964 में पी.एच.डी की. केदारनाथ सिंह ने कई कॉलेजों  में पढ़ाया और अन्त में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए.

यह भी देखें

केदारनाथ: निर्माण कार्यों पर होगी मोदी की 'ड्रोन' नज़र

वी के शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का निधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -