एक महीने के लिए रद्द हुई ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट
एक महीने के लिए रद्द हुई ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट
Share:

ग्वालियर। ग्वालियर से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को करीब एक माह के लिए रद्द कर दिया गया। अब इस फ्लाइट का संचालन 1 दिसंबर से पुनः शुरू किया जाएगा और फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन की बजाय 3 दिन उड़ान भरेगी। ऐसा होने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। फ्लाइट के फिर से संचालन का आश्वासन नगर विमानन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिया। हालांकि इस मामले में एयर इंडिया के ग्वालियर स्थित कार्यालय में कोई खबर बुधवार रात तक नहीं पहुंची थी।

ग्वालियर से मुंबई के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए रद्द होने जा रही थी। शहरवासियों द्वारा फ्लाइट बंद होने का विरोध करने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने लोगो की फ्लाइट का संचालन जारी रखने का आश्वासन दिया था। बुधवार को फ्लाइट ने ग्वालियर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। दिल्ली में फ्लाइट का संचालन जारी रखने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नागर विमानन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की।

इस मुलाकात में उन्होंने फ्लाइट का संचालन जारी रखने का आग्रह किया तो विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी से इस बारे में चर्चा की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद 1 दिसम्बर से फ्लाइट के पुन: संचालन करने का फैसला लिया गया। साथ ही विमानन मंत्री ने आश्वासन दिया कि 1 दिसम्बर से फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू होगा। आपको बता दे की अब यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -