5 स्टार होटल जैसी सुविधा ले रहे हैं कंप्‍यूटर बाबा, खा रहे हैं RO के पानी से बना भोजन
5 स्टार होटल जैसी सुविधा ले रहे हैं कंप्‍यूटर बाबा, खा रहे हैं RO के पानी से बना भोजन
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश उपचुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर अब तो बिगुल भी बज चुका है। करीब करीब सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में खड़े कर दिए हैं। जी दरअसल बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में लग चुकी है। इसी के साथ आप देख रहे होंगे कि नेताओं के अलावा साधु-संत भी एक तरह से चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। इन्ही में शामिल हैं लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर निकले कंप्यूटर बाबा। वह आजकल ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर में डेरा जमाकर बैठे हैं।

यहाँ वह अकेले नहीं है बल्कि उनके साथ कई अन्य साधु-संत भी जमा हुए हैं। वैसे इन सभी के बीच जो सबसे खास बात है वह यह है कि कंप्यूटर बाबा और उनकी मंडली के खाने-पीने के लिए फाइव स्‍टार टाइप इंतजाम किया गया है। केवल यही नहीं बताया जा रहा है उनकी मंडली के भोजन पर रोज दो टिन शुद्ध देसी घी और 80 किलो दूध खर्च हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटर बाबा के भोजन में बड़ी मात्रा में काजू, किशमिश और बादाम के अलावा अन्य ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा उनके लिए पीने के पानी के अलावा खाना बनाने के लिए भी RO के पानी का इस्तेमाल हो रहा है।

मिली जानकारी के तहत यह सारा जिम्मा कंप्यूटर बाबा की टीम ने उठाया है। वैसे जब कंप्यूटर बाबा लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर निकले थे तो उससे पहले उन्होंने कहा था कि, 'हम उन विधानसभा में जा रहे हैं, जहां-जहां वाेटर के साथ गद्दारी हुई है। जहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहूंगा कि आप ने और आपके साथियों ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए सरकार बनाई है। आपको ऐसी सरकार नहीं बनानी थी। जनता का विश्वास आप पर नहीं था। जनता ने आपको उखाड़ फेंका था। कांग्रेस को जनता ने पांच साल दिए थे, आपको नहीं। आपको पांच साल इंतजार करना था। यदि आपको इतना इंतजार नहीं करना था तो चुनाव लड़कर आना था। इस प्रकार की जो गद्दारी हुई है। अब धर्म और अधर्म की लड़ाई है, हम सब इसी को लड़ने जा रहे हैं।'

चूरू में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, हुआ पथराव और लाठीचार्ज

महाराष्ट्र में स्कूल खोलने पर शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

पुजारी की हत्या मामले में जांच करेगी CID-CB, राजस्थान सरकार ने दिए निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -