तो क्या गुरु रंधावा ने कर ली है सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर वायरल
तो क्या गुरु रंधावा ने कर ली है सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीर वायरल
Share:

पॉलीवुड (पंजाबी इंडस्ट्री) के सिंगर गुरु रंधावा अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना देते हैं। उनकी आवाज को जो कोई भी सुनता है उनका फैन हो जाता है। वैसे इस समय एक खबर तेजी से चर्चाओं में है। मिली जानकारी के मुताबिक सिंगर गुरु रंधावा ने सगाई कर ली है। जी हाँ, इन दिनों यह खबरें आ रही हैं कि गुरु रंधावा सगाई कर चुके हैं। इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी लगाया जा सकता है। जी दरअसल इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस यह कह रहे हैं कि गुरु किसी मिस्ट्री गर्ल संग शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

वैसे गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर की है और आप देख सकते हैं इस फोटो में गुरु रंधावा ने मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामा हुआ है। आप देख सकते हैं इस फोटो में गुरु ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीँ उनके साथ नजर आ रहीं मिस्ट्री गर्ल ने ऑरेंज हैवी सूट पहना हुआ है। मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर करते हुए गुरु ने कैप्शन में लिखा है, “नया साल, नई शुरुआत।” अब यह देखकर लोग कह रहे हैं गुरु ने मिस्ट्री गर्ल के साथ नयी शुरुआत की है। वैसे इस फोटो में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिख रहा है।

अब जब से गुरु रंधावा ने मिस्ट्री गर्ल संग खुद की फोटो शेयर की, तब से फैन्स उनकी सगाई को लेकर कयास लगाने लग गए हैं। उनकी पोस्ट को देखकर कई लोगों ने तो उन्हें बधाई भी दे दी, लेकिन गुरु ने अब तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अब तक उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। वैसे इस समय गुरु की लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं, और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, जानिए राशिफल

बर्ड फ्लू पर सख्त हुई मध्य प्रदेश सरकार, बंद हो सकती है मांस की दुकानें

यूनाइटेड किंगडम ने सभी कांसुलर सेवाओं को 20 फरवरी तक किया निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -