'2024 में मोदी ही बनेंगे PM, बंद करवाना है गोवध..', गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी
'2024 में मोदी ही बनेंगे PM, बंद करवाना है गोवध..', गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी
Share:

नई दिल्ली: धर्म गुरु रामभद्राचार्य जी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि, 2024  में पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और बड़े-बड़े काम करेंगे। यह वीडियो एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है, मगर फ़िलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गुरु रामभद्राचार्य जी कह रहे हैं कि, 'आपके बस में जो था, आपने वो सब करवाया। कोई कसर नहीं छोड़ी। आपमें मेरे प्राण बस गए। भाजपा ने पद्म विभूषण जैसा पुरस्कार देकर मेरी योग्यता का सम्मान किया। राम मंदिर बना। आप जान लिजिए, मैं फिर भविष्यवाणी कर रहा हूँ, तीसरी बार भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और अबकी बार बहुत बड़े-बड़े काम होने हैं। गौवध को बंद करवाना है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनवाना है।'

गुरु रामभद्राचार्य जी ने आगे कहा कि, 'रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाने की जो वकालत कर रहा है, एक मूर्ख नेता है, वो सठिया गया है धूमकेतु स्वामी प्रसाद मौर्या। मौर्या महोदय और बिहार का शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मैं आप लोगों को खुली चुनौती दे रहा हूँ। आइए मेरे सामने। मेरे सामने आकर मुझसे रामचरितमानस पर चर्चा कीजिए। कौन से पृष्ठ और किस चौपाई पर आपको आपत्ति है, मैं उसका समाधान करूँगा।'
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद यूज़र इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं और जय श्रीराम लिखकर उनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। बृजलाल त्रिपाठी ने लिखा हैं कि, 'निश्चित हो गया गुरु जी का आशीर्वाद मिल गया।'

ज्ञानमूर्ति शर्मा लिखते हैं कि 'आज सवेरे ही पूज्यनीय स्वामी रामभद्राचार्य जी को सुना। मोदी जी तीसरी बार PM बनेंगे, यह भविष्यवाणी सुन के मन भाव विभोर हो गया। साथ ही महाराज जी ने रावण की नाजायज औलाद स्वामी प्रसाद मौर्या और चंद्रशेखर को चैलेंज दिया… मन गौरवान्वित हो गया।' बात दें कि इससे पहले गुरु रामभद्राचार्य ने रामचरितमानस विवाद को लेकर कहा था कि सस्ती लोकप्रियता और हिंदुओं को विभाजित करने के लिए सब किया जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्या को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त दंड दिया जाना चाहिए।

कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी गिरफ्तार

क्या उपराष्ट्रपति और कानून मंत्री को पद से हटा देगी अदालत ? जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया

बीते 6 वर्षों में कैसे बदला यूपी ? देश की इकॉनमी में शीर्ष पर पहुंचा, 8% से अधिक है ग्रोथ रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -