जानिए कब है गुरु पूर्णिमा और क्या है शुभ मुहूर्त?
जानिए कब है गुरु पूर्णिमा और क्या है शुभ मुहूर्त?
Share:

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का पर्व बहुत पावन माना जाता है। जी हाँ और आप सभी जानते ही होंगे गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मानी जाती है। जी दरअसल गुरु पूर्णिमा को वेद व्यास जयंती के नाम से भी पुकारा जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन ही चारों वेदों के रचयिता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था और इसी वजह से इस दिन वेद व्यास जयंती भी मनाई जाती है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है।

आप सभी को बता दें कि गुरु पूर्णिमा महाकाव्य महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। जी हाँ और वेदव्यास संस्कृत के महान ज्ञाता थे और सभी 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। कहा जाता है वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। जी दरअसल गुरु व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इसी के साथ आप जानते होंगे गुरु व्यास को सनातन धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है। इनका जन्म दिवस ही गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। 

गुरु पूर्णिमा 2022 तिथि (Guru Purnima 2022 Date)- इस साल गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 13 जुलाई दिन बुधवार को है। वहीं पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 जुलाई को प्रात: काल 04:00 AM बजे हो रहा है. जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 13 जुलाई को ही देर रात 12:06 बजे होगा।

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Guru Purnima Shubh Muhurat)
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 13 जुलाई, 2022 प्रात: 04:00 बजे।
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 14 जुलाई, 2022 प्रात: 12:06 बजे।

शनिदेव को करना है खुश तो करें लाल चंदन का यह छोटा सा उपाय

बीमारियों से हैं परेशान तो रोज सुबह करें इन मन्त्रों का जाप

20 जून को है मासिक जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -