PM के गुरू स्वामी दयानंद की तबीयत बिगड़ी
PM के गुरू स्वामी दयानंद की तबीयत बिगड़ी
Share:

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरू स्वामी दयानंद गिरी महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत खराब होने पर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुरू से मिलने देहरादून पहुंचे। इस दौरान प्रातः 10.30 बजे स्वामी दयानंद सरस्वती की तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्वामी दयानंद की हालत नाजुक ही बताई है। मिली जानकारी के अनुसार स्वामी दयानंद सरस्वती की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें उपचार दिया गया।

मामले में यह बात सामने आई कि शीशमझाड़ी क्षेत्र के दयानंद आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय संत दयानंद गिरी से भेंट की। उनके स्वास्थ्य का हाल जाना इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दयानंद गिरी के आश्रम पहुंचे और लगभग 45 मिनट वहां ठहरे उल्लेखनीय है कि अपने गुरू स्वामी दयानंद गिरी जी महाराज के आशीर्वाद के बाद ही वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -