देव गुरू करते हैं असीम कृपा
देव गुरू करते हैं असीम कृपा
Share:

देवगुरू बृहस्पति को बहुत ही शुभ माना जाता है। दरअसल ये देवताओं के गुरू भी माने जाते हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति को लंबी उम्र, अच्छी नौकरी, पिता का प्रेम व धर्म लाभ मिलता है। कन्या, देव गुरू के प्रभाव से ही निर्णय लेने में योग्य बनती है। देव गुरू का दिन गुरूवार माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ ग्रह होने के बाद भी गुरू शुभ फल नहीं देता है। बृहस्पति ग्रह के अशुभ प्रभाव होने के कारण रोग, नौकरी या फिर कारोबार में होने वाली मुश्किलें बढ़ती हैं।

इसका उपाय गुरू का पूजन है। गुरूवार के दिन गरीब को भोजन देना, बृहस्पति मंदिर में पूजन करना। और पीली वस्तु का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। 

गुरू ग्रह के प्रभाव से सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। कन्या के विवाह में सामने आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति भाग्यशाली होता है। देव गुरू को प्रसन्न करने के लिए ऊॅं बृहस्पतयै नमः, ऊॅं गुं गुरवे नमः का मंत्र जाप भी उत्तम होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -