घुग्गी ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
घुग्गी ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
Share:

जालंधर। आम आदमी पार्टी की अंर्तकलह केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। हालात ये हैं कि पंजाब में भी पार्टी के कुछ नेता, विधायक और सांसद असंतुष्ट हैं। इनमें से एक प्रमुख नेता गुरप्रीत घुग्गी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दिया है। दरअसल वे सांसद भगवंत मान को लेकर असंतुष्ट थे। भगवंत मान को पार्टी में संयोजक बनाने को लेकर वे सहमत नहीं थे। दरअसल घुग्गी को हटाकर भगवंत मान को संयोजक बना दिया गया था।

हालांकि भगवंत मान को लेकर कहा जा रहा है कि विधायक उनका इस पद पर विरोध कर रहे हैं। विरोध का कारण उनका शराब पीना बताया जा रहा है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि भगवंत मान के सामने शर्त रखी गई थी कि यदि वे इस पद पर रहते हैं तो उन्हें शराब का सेवन छोड़ना होगा।

इस निर्णय के पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब राज्य के आप विधायकों और नेताओं से चर्चा की थी। इसके बाद घुग्गी को हटाकर भगवंत मान को संयोजक बना दिया गया था। पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्णय लिया था कि भगवंत मान को संयोजक बना दिया जाए मगर आम आदमी पार्टी के विधायक इस तरह के निर्णय से सहमत नज़र नहीं आए।

उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

अब ACB ने पीडब्ल्यूडी स्कैम मामले में आप को घेरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -