AAP बढ़ा रही दायरा, हास्य कलाकार गुरप्रीत का जुड़ा पार्टी से नाम
AAP बढ़ा रही दायरा, हास्य कलाकार गुरप्रीत का जुड़ा पार्टी से नाम
Share:

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना दायरा बढ़ाने में लगी है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारी कर ली है। ऐसे में पार्टी कई दिग्गजों और लोकप्रिय हस्तियों को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में है। जिसके चलते पार्टी ऐसे लोगों से संपर्क बढ़ा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोकप्रिय हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है।

गुरप्रीत बुधवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल करने जा रहे हैं। दरअसल पार्टी उनके माध्यम से अपना प्रचार अभियान तेज़ कर सकती है। इसके पूर्व गुरप्रीत ने स्वयं कहा है कि राजनीति में उन्हें किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है मगर लोगों द्वारा उन्हें देश की सेवा हेतु आगे आने के लिए कहा गया है।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरप्रीत के पार्टी में शामिल होने की सूचना को लेकर यह कहा कि यह पार्टी हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -